डीडीयू नगर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहजौर-छेमिया गांव के समीप रिंग रोड पर शनिवार की देर रात्रि 10 बजे के करीब रुपयों के लेनदेन को लेकर हुये विवाद के दौरान एक मनबढ़ युवक ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जिसमें एक युवक के पेट में गोली लगी है बाकी अन्य तीन युवकों के जांघ व अन्य स्थानों पर गोली लगी है। चारो घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा हैं। वहीं कुछ लोग बाइक चलाने को लेकर हुये विवाद में घटना की बात कह रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सदल बल पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
वहीं एसपी आदित्य लांग्हे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सहजौर के रहने वाले सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह का रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शनिवार की रात लगभग दस बजे सहजौर-छेमिया मार्ग पर पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय गोलू यादव गोलू यादव उर्फ राजकुमार ग्राम पुरवा थाना बबुरी से विवाद हो गया था। गोलू यहां अपने मामा के यहां रहता था।
इस दौरान चुन्नू सिंह ने गोलू पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उसके पेट और सीने के करीब लगने से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। बीच बचाव करने आए कृष्णा यादव 25 वर्ष निवासी गोहदा थाना सकलडीहा, सोनू यादव 26 वर्ष छेमिया और अक्षय यादव 24 वर्ष निवासी चकिया चंदौली को भी गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुँचे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने सभी घायलों को ईलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजने के बाद जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। सोनू यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना कर बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, एडिशनल एसपी, सीओ दो थानों की फोर्स संग मौके पर पहुचे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।
इस बाबत एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर एक पक्ष ने चार लोगों पर फायरिंग की घटना कर घायल कर दिया है। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है तथा चार लोगों को हिरासत में लिया गया। शांति व्यवास्था के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498