दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी–  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी आएंगे। वह सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाकर विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता परखेंगे। देर शाम श्री काशी विश्वनाथ एवं बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो मार्च को बलिया जिला जाएंगे।

जिला प्रशासन को मिले प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में भाजपा की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बैठक का समय आरक्षित है। इसके बाद 2:30 से 2:45 बजे तक डोमरी में होने वाले पौधरोपण अभियान का प्रस्तुतीकरण देखेंगे और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

दोपहर 2:45 बजे पांडेयपुर स्थित निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम ग्रीन योजना के तहत बन रही सड़कों का भी जायजा लेंगे। शाम 6 बजे बाबा कालभैरव और 6:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे, फिर सर्किट हाउस लौटेंगे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।