वाराणसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, एक मार्च को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर निगम द्वारा डोमरी क्षेत्र में आयोजित बृहद् पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
इस महाअभियान के तहत 3 लाख से अधिक पौधे रोपकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई है। प्रशासन और नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आमजन इस ऐतिहासिक पहल में भाग लेंगे।
डोमरी क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह आयोजन न केवल जनभागीदारी का उदाहरण बनेगा, बल्कि प्रदेश में हरित क्रांति को भी नई गति देगा।
प्रशासन का दावा है कि पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी ठोस योजना बनाई गई है, ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरित पट्टी के रूप में विकसित हो सके।
यह कार्यक्रम वाराणसी के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है और इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी अंतिम चरण में है।










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671