चन्दौली धीना क्षेत्र के नूरी गांव में हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार व स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।अनुष्ठान कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी अपनी सहभागिता निभाने का काम किया।पूजन कार्यक्रम पंडित रामबचन तिवारी के देखरेख में सम्पन्न हो रहा है।जबकि जीर्णोद्धार व स्थापना दिवस पर शनिवार को विशाल भंडारा कार्यक्रम होगा।
पंडित रामबचन तिवारी ने बताया कि नूरी गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त हनुमान जी का 100 वर्ष पुराना मंदिर स्थापित है।मंदिर के 100 वर्ष पूरा होने पर जीर्णोद्धार व स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में हनुमान जी के प्रतिमा का पूजन हवन व सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया है।
इसके बाद शनिवार को विशाल भंडारा के साथ प्रसाद वितरण होगा।इस पूजा स्थल का बहुत ही पुराना इतिहास व महात्म्य है।हनुमत कृपा से एक बड़े साधक श्रीनाथ उपाध्याय जी मंदिर के पुजारी रहे।वह अब गोलोकवासी हो गए है।दूर दूर से लोग अपने समस्या के निदान के लिए आते थे।जबकि संतान प्राप्ति, नौकरी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं के लोग प्रभु हनुमान के कृपा से सफल हो जाते थे।मंदिर से गांव वासियों का अपार आस्था जुड़ा है।
आज मंदिर के जीर्णोद्धार व स्थापना दिवस ग्रामीणों के सहयोग से पूरा हो रहा है।यह बहुत ही खुशी व श्रद्धा का विषय है। प्रभु हनुमान के कृपा से सबका कल्याण होता है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 17
Users This Year : 18178
Total Users : 30771
Views Today : 18
Total views : 61128