चन्दौली कमालपुर के वी कांवेंट स्कूल अमडा में शुक्रवार को 11वा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह दीपू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देश भक्ति,आन लाइन कक्षा का मंचन, पंजाबी गीत,आपरेशन सिंदूर पर जमकर धूम मचाया।
वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला से उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने गणेशा ओ गणेशा, मेरे ढोलना ना,सातों रे बहिनिया, मैने पायल है छनकाई, ऑपरेशन सिंदूर, जो भक्त महाकाल का आदि गीत व सामूहिक नृत्य कर छात्रों में काफी वाहवाही लूटी।मुख्य अतिथि पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यालय का प्रतिबिंब होता है।
विद्यालय मे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है।आधुनिकता के दौर मे पुरानी सभ्यताओं को जीवंत रखने की जरुरत है। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से आप अब कुछ प्राप्त कर सकते है।शिक्षा को प्राप्त करने के लिए आपको ईमानदारी पूर्वक विद्यालय में आना होगा।विद्यालय एक ऐसा जगह है जहां आपके अंदर से अंधकार निकालकर प्रकाश देने का काम किया जाता है।बच्चों को बेहतर शिक्षा दिया जा रहा है।आगे और भी बेहतर करने का प्रयास है।
इस मौके पर प्रबंधक आर पी गुप्ता, प्रधानाचार्य संतोष शर्मा,पवन सिंह जनसेवक, अनिल सिंह, बच्चा सिंह, सुनील पांडेय, धीरेन्द्र शर्मा, हारून अली, कुंदन यादव, नामवर अली, गुड़िया शर्मा, संगीता जायसवाल, प्रीति, सपना यादव,डिंपल आदि रहे।संचालन वंदना यादव व अतुल गुप्ता ने किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517