गाजीपुर, 26 फरवरी 2026।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित गाजीपुर आगमन के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन, गाजीपुर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा, मंच व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को स्पष्ट ब्रीफिंग देने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा जांच, एंटी-सबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड एवं बम निरोधक दस्ते की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी तथा खुफिया इकाइयों की सक्रियता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।
साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517