राजातालाब में SBI का मेगा KYC अभियान: 8 CSP, रीजन टीम, SMS अलर्ट और वित्तीय समावेशन विभाग भी सक्रिय

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की राजातालाब शाखा में निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए चल रहा मेगा KYC अभियान अब व्यापक जनजागरण का रूप ले चुका है। गांव-गांव डोर-टू-डोर संपर्क, टोटो से माइकिंग और मोबाइल SMS अलर्ट के जरिए खाताधारकों को दस्तावेज जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

8 ग्राहक सेवा केंद्र घर-घर पहुंच रहे

राजातालाब शाखा से जुड़े कुल 8 ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) — भीमचण्डी, कोइलीपुल, रखौना, हरपुर, बीरभानपुर, महमदपुर (जंसा), संजोई आदि क्षेत्रों में सक्रिय हैं। संचालक सुबह से ही आधार या अन्य वैध पहचान पत्र एकत्र कर KYC प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं। कई बार दस्तावेज न मिलने पर बार-बार गांव जाना पड़ रहा है, जिससे दबाव और बढ़ गया है।

रीजन-1 की टीम भी मैदान में

वाराणसी कचहरी स्थित SBI रीजन-1 कार्यालय से अधिकारी सुशील कुमार सिंह स्वयं सभी BC के साथ गांवों में भ्रमण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा—
“सुबह 5 बजे निकलकर देर रात तक गांवों में KYC का कार्य कर रहे हैं। दबाव बहुत है, लेकिन उद्देश्य साफ है—कोई भी पात्र ग्राहक बैंकिंग सुविधा से वंचित न रहे।”

SMS से भी दी जा रही सूचना
खाताधारकों के मोबाइल पर लगातार यह संदेश भेजा जा रहा है—
“कृपया अपने खाते में KYC (आधार/अन्य ID) जमा करके खाता सक्रिय करें – SBI”
बैंक अधिकारियों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के तहत KYC अपडेट अनिवार्य है। इसी क्रम में SMS के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

वित्तीय समावेशन अधिकारी स्नेहा सिंह का बयान

वित्तीय समावेशन अधिकारी स्नेहा सिंह ने बताया—
“KYC केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के निर्बाध लाभ से जुड़ा विषय है। जिन खातों में KYC अपडेट नहीं है, वे निष्क्रिय हो सकते हैं और पेंशन, छात्रवृत्ति या DBT जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।

हमारा प्रयास है कि हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचकर उनका KYC अपडेट कराया जाए।”
उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन के तहत बैंक का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचे और कोई भी व्यक्ति केवल दस्तावेज के अभाव में लाभ से वंचित न रहे।

शाखा प्रबंधक की अपील

शाखा प्रबंधक विभाष मुखर्जी ने अपील करते हुए कहा—

“सभी खाताधारक जल्द से जल्द आधार या अन्य पहचान पत्र जमा करें। KYC पूरा होते ही खाता सक्रिय कर दिया जाएगा और सभी बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से मिलती रहेंगी।”

बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजातालाब क्षेत्र में यह मेगा अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी निष्क्रिय खातों का KYC अपडेट नहीं हो जाता। ग्राहकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बैंकिंग असुविधा न हो।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।