नई दिल्ली।
डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम कार्ड से जोड़ना अनिवार्य होगा। इसके तहत अब वॉट्सऐप सहित अन्य प्लेटफॉर्म बिना रजिस्टर्ड और चालू सिम के काम नहीं करेंगे। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम की समयसीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
नए प्रावधान के अनुसार, यदि उपयोगकर्ता का सिम निष्क्रिय है या फोन में मौजूद नहीं है, तो संबंधित अकाउंट तक पहुंच सीमित हो सकती है। साथ ही कंप्यूटर या वेब वर्जन पर लॉगिन करने वालों को हर छह घंटे में दोबारा सत्यापन करना होगा।
सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर अपराध, फर्जी खातों और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, हालांकि आम उपयोगकर्ताओं को नई व्यवस्था के अनुरूप सतर्क रहना होगा।











Users Today : 17
Users This Year : 18178
Total Users : 30771
Views Today : 19
Total views : 61129