समाज सेवा का जुनून और जज्बा सबमें नहीं होता, जिसमें होता भी है तो उसे सभी नौकरियां बेसुरा लगती है। ऐसे ही एक आईपीएसौ डॉक्टर ईशान सोनी की चर्चा हम करते हैं। जिन्होंने एमबीबीएस जैसी चिकित्सकीय सेवा को दर किनार करते हुए खाकी को ही चुना।इसका मुख्य कारण है कि मन में बचपन से ही आईपीएस बनकर समाज की सेवा करने की जज्बा होना।आईपीएस डॉक्टरईशान सोनी जो वर्तमान समय में सहायक पुलिस आयुक्त रहकर कमिश्नरेट के भेलूपुर और चेतगंज की सर्किल की जिम्मेदारी सम्हालते हुए
अपर पुलिस उपायुक्त पर प्रमोट हुए।शायद उनपर बाबा विश्वनाथ जी की असीम कृपा दृष्टि रही हो। डॉक्टर ईशान.सोनी का कहना है कि मेरी शिक्षा दीक्षा जयपुर राजस्थान से हुई इसी दौरान मैंने पूर्वा मेडिकल कॉलेज कोटा से एमबीबीएस किया।मैं कुछ समय तक डाक्टर रहा फिर लेक्चरर भी रहा।पर मन में सिविल सेवा क्वालिफाई करने का लक्ष्य हासिल करने का जज्बा बना रहा।मैंने हार नहीं माना। आखिर मेरा लक्ष्य कामयाब रहा।मैं 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर एक आईपीएस अफसर बन गया।मेरे बचपन के स्टूडेंट्स लाइफ में क्लास टीचर द्वारा हर छात्रों से पूछा गया
कि पढ़ लिख कर आगे क्या बनने की इच्छा है तो मैंने कहा कि मैं एक आईपीएस अधिकारी बनकर जनता की सेवा करूंगा।आज मेरी दिली इच्छा पूरी हुई।मेरे पूज्य माता पिता कहते थे कि दूर दृष्टि और पक्का इरादा के साथ जो लक्ष्य की ओर बढ़ता है,उसे सफलता अवश्य ही मिलेगी।आज उनकी प्रेरणा से सपना सच हुआ। वाराणसी में नियुक्त होने पर जब मैं चेतगंज सर्किल में एसीपी था तो एक मां के बेटे की किडनैपिंग की घटना सामने आयी।बेटे की किडनैपिंग पर मां ने रोते बिलखते अपना दर्द बयां किया।
तभी मैंने टीम गठित की और पुलिस टीम के कोआर्डिनेशन से महज दो घण्टे में ही बच्चे की बरामदगी करवाया बच्चे को पाकर मां की आंखें भर आयीं। पुलिस की नौकरी मे मैने यह सबक लिया कि अपराध या जरायम की गहराई तक जाना हो तो टीम का कोआर्डिनेशन सबसे महत्वपूर्ण होता है।वरना व्यक्ति को लक्ष्य दूर ही नजर आता है।
इसलिए सफलता का राज टीम का कोआर्डिनेशन सबसे जरूरी होता है।सफलता के इसी मंत्र को सदा याद करता हूं। और आगे भी करता रहूंगा एडीसीपी डॉक्टर ईशान सोनी बताया जनता की सेवा ही सर्वोपरि है और इसीलिए हमने लक्ष्य निर्धारित किया था जिसमें हमको सफलता भी मिली।










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671