दिनांक 26.02.2026 को पीएसी पूर्वी जोन क़ी तीन दिवसीय अन्तरवाहिनी बास्केटबॉल एवं हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026का द्वितीय दिवस दिन भर चले मुकाबले के बाद सकुशल संपन्न हो गया.
सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा -निर्देशन में चल रही इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया है. प्रातः कालीन बास्केटबॉल का मैच 36BN PAC एवं 20BN PAC के मध्य खेला गया.
शिविरपाल कैलाश नाथ यादव द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया. इस मैच को 36वीं वाहिनी की टीम ने 24-8 से जीत ली.
प्रातः कालीन हैंडबॉल का पहला मैच 36BN PAC एवं 42 BN PAC के बीच खेला गया. जिसमें यह मैच 36 BN ने 12-1 से जीत ली.
संध्याकालीन हैंडबॉल का पहला सेमीफइनल मैच 34BN एवं 36 BN के बीच खेला गया. शिविरपाल कैलाश नाथ यादव द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया.

इस मुकाबले को 36 BN PAC ने 15-10 से जीत ली. हैंडबॉल का दूसरा सेमीफाइनल 12BN एवं 4TH BN के बीच खेला गया. जिसमें 12 BN ने मैच 20-5 से जीत ली.
वास्केटबॉल का पहला सेमीफइनल 36BN एवं 33BN के बीच खेला गया जिसमें 36BN ने मैच 33-9 से जीत ली.वास्केटबॉल का दूसरा सेमीफाइनल 34BN एवं 39BN के बीच खेला गया जिसमें 34BN ने मैच 57-40 से जीत ली.
मैच समाप्ति के उपरांत मार्च पास्ट का रिहर्सल किया गया.

इस विशेष अवसर पर वाहिनी के शिविरपाल, कैलाश नाथ यादव,सूबेदार संजय सिंह,
सूबेदार अंकित सिंह साथ ही वाहिनी के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, RTC के अनुशासित जवान और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
रिपोर्ट रिम्मी कौर










Users Today : 24
Users This Year : 18185
Total Users : 30778
Views Today : 35
Total views : 61145