वाराणसी।
थाना कैंट कमिश्नरेट क्षेत्र अंतर्गत बनारस कचहरी में इस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया है वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। कचहरी चौकी पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी कैंट और इंस्पेक्टर कैंट समेत कई आला अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी से विस्तार से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला जज वाराणसी को लिखित प्रतिवेदन सौंप दिया है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एहतियातन बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा कचहरी परिसर की गहन तलाशी ली गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
फिलहाल न्यायिक कार्य सामान्य रूप से जारी है, लेकिन पूरे परिसर में पुलिस की सतर्क निगरानी बनी हुई है। अधिकारी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।










Users Today : 7
Users This Year : 23798
Total Users : 36391
Views Today : 7
Total views : 71504