मीरजापुर माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में राज्यपाल/कुलाधिपति आंनदीबेन पटेल का आगमन प्रस्तावित है। इस ऐतिहासिक अवसर से पूर्व विश्वविद्यालय में तैयारियों का अंतिम अवलोकन करते हुए कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कल कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ प्रत्येक व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने जनभवन से आई टीम के साथ विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण किया, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध, स्वागत व्यवस्था, सभागार सजावट, मीडिया कवरेज एवं स्टाफ की सहभागिता सहित सभी महत्वपूर्ण तैयारियों का व्यक्तिगत अवलोकन किया।
कुलपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएँ, ताकि कुलाधिपति का आगमन स्मरणीय और उत्कृष्ट रूप से सम्पन्न हो। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, कुलपति के निरीक्षण से परिसर में उत्साह और कार्यप्रणाली में तत्परता की भावना देखने को मिली।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293