सकलडीहा/चंदौली स्थानीय कोतवाली परिसर में आज उस समय सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला जब क्षेत्र के जागरुक पत्रकारों ने नवागत वर्तमान प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को उनके उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए सम्मानित किया
चंदौली के ब्यूरो चीफ उदय कुमार राय के नेतृत्व में जुड़े पत्रकार बंधुओ ने प्रभारी निरीक्षक को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया।
निष्पक्षता और सुरक्षा पर हूई चर्चा
सम्मान समारोह के दौरान ब्यूरो चीफ उदय कुमार राय ने कहा की पुलिस और प्रेस दोनों का उद्देश्य समाज में न्याय और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है । प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सेवा और अपराधियों पर नकेल करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया के रचनात्मक सहयोग की भी सराहना की।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से मधुकर पाठक, प्रणव पांडेय ,रामेश्वर मौर्य ,अवनीश राय, शशिकांत, लाल साहब, श्याम नारायण, और अरविंद, चंद्रशेखर राय, संजय प्रताप सिंह, राजेश चौहान, अनिल कुमार सेठ, चंद्रशेखर, इनायतपुर समेत भारी संख्या में अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503