भदोही जनपद में वेलस्पन इंटरप्राइजेज की ओर से क्वॉलिटी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टंकी निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ को गुणवत्ता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने टंकी निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण की सही तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा कार्य की निगरानी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
सिबासीस मुुखर्जी असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट क्वॉलिटी डिपार्टमेंट व सतीश कुमार सेल्वारज डीप्टी जनरल मैनेजर,अभिषेक सिंह सीनियर मैनेजर क्वॉलिटी डडिपार्टमेंट ने कहा कि किसी भी परियोजना की मजबूती और दीर्घायु उसके निर्माण की गुणवत्ता पर निर्भर करती है, इसलिए हर स्तर पर मानकों का पालन जरूरी है।

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित कर्मचारियों को बताया गया कि कार्य के दौरान लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जाए। साथ ही समय-समय पर निरीक्षण और परीक्षण की प्रक्रिया को भी सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
इस अवसर पर हिंदू वाहिनी गौ रक्षक विनय दुबे बारीपुर डीघ साइड इंजीनियर हर्षित त्रिपाठी, स्टोर इंचार्ज सर्वेश त्रिपाठी, सुपरवाइजर अवधेश पांडे, सुपरवाइजर दिलीप मिश्रा, उपस्थित रहे
रिपोर्ट – विजय तिवारी










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671