
चन्दौली इलिया शिकारगंज क्षेत्र के रूरल ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एडवांसमेंट (ROSA संस्थान), वाराणसी द्वारा परियोजना कार्यालय, नेवाजगंज में 23 और 24 फरवरी 2026 को किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करना और बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को प्रभावी ढंग से विकसित करना था।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक ओम प्रकाश और मोइनुद्दीन ने किया।
उन्होंने खेल-आधारित शिक्षण पद्धति, टीएलएल (Teaching Learning Material) के प्रभावी उपयोग, बाल-केंद्रित गतिविधियों, कक्षा प्रबंधन और मूल्यांकन की तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान समूह चर्चा, गतिविधि-आधारित अभ्यास और अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक समझ प्रदान की गई।
कार्यक्रम का समन्वय प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रवि कुमार मौर्य ने किया।
उन्होंने बताया कि ROSA संस्थान पिछले 23 वर्षों से शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय है, और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। मौर्य ने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने केंद्रों पर सीखी गई विधियों को लागू करने का आग्रह किया।
प्रशिक्षण में रन्नो, चतुर्भुजी, वीणा कुमारी चंचल, पूनम देवी, संध्या कुमारी, मीरा देवी, किरण, सीता देवी, चंद्रमा देवी, पुनिता मिश्रा, हेमवंती मौर्य, कुमारी किरण, हीरावती देवी, दयावंती, शीला कुमारी, सरोज देवी, संध्या देवी और माया देवी सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और इसे अपने आंगनवाड़ी केंद्रों पर लागू करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 53
Users This Year : 18214
Total Users : 30807
Views Today : 123
Total views : 61233