धानापुर/चंदौली क्षेत्र के संध्या हॉस्पिटल में लगभग 16 लाख रुपये की अत्याधुनिक सी-आर्म (C-Arm) मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन पूरे क्षेत्र में पहली बार लगाई गई है, जिससे अब यहां आधुनिक और जटिल सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
इस सी-आर्म मशीन के माध्यम से अब हॉस्पिटल में—
हड्डी (ऑर्थोपेडिक) ऑपरेशन
लैप्रोस्कोप
यूरो (यूरोलॉजी) ऑपरेशन
न्यूरो (न्यूरोसर्जरी) ऑपरेशन
जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं संभव हो सकेंगी। रियल-टाइम एक्स-रे इमेजिंग तकनीक के कारण ऑपरेशन अधिक सुरक्षित, सटीक और कम समय में किए जा सकेंगे।
इसके पहले भी संध्या हॉस्पिटल में क्षेत्र के लिए नई और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जिनमें—
डिजिटल एक्स-रे
लेप्रोस्कोपिक मशीन
वार्मर
फोटो थेरेपी मशीन
वेंटिलेटर,
सी पैप
बाई पैप
सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण पहले से स्थापित हैं।
इन सभी सुविधाओं के कारण अब धानापुर क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसे धानापुर के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503