जंसा ।
मीरा एजुकेशनल सोसायटी, वाराणसी के तत्वावधान में अमरीपुर (हाथी बाजार)में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला इस अवसर पर संस्था के (अध्यक्ष) डॉ. हंसराज सिंह, (सचिव)हिमांशु सिंह, सहयोगी शुभम सिंह एवं सनी सिंह की विशेष उपस्थिति रही
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें—हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉक्टर विकास अग्रवाल
पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ: डॉक्टर सौम्यलीन राय गुर्दा रोग विशेषज्ञ: डॉक्टर शिवेंद्र सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉक्टर शीलू गोयल हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉक्टर अंकित दुबे जनरल फिजिशियन: डॉक्टर प्रशांत पाण्डेय दंत रोग विशेषज्ञ: बी.एच.यू. से विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन का लाभ उठाया। मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय, पेट, गुर्दा, हड्डी एवं दंत संबंधी जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी डॉक्टरों, पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है।शिविर के समापन पर उपस्थित सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को संस्था की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा में सहयोग की अपेक्षा जताई।संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए संस्था एवं सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259