चंन्दौली बबुरी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण प्रभारी जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच दिनांक 23 फरवरी, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी आर जगत साई ने फरवरी माह के निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग की जाँच समय-समय पर की जाए।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर की चौकसी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
निरीक्षण के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पीडी डीआरडीए और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यगण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संतोष जताया कि जिले में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497