सैयदराजा (चंदौली) नगर पंचायत स्थित सृजन क्लासेज कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं के लिए एक बङी खुशखबरी है। जहां गत् दिवस IIT -JEE Mains प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें सीजन क्लासेज कोचिंग सेंटर के बच्चों ने सफलता हासिल की जिसको लेकर संस्थान की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया तथा संस्थान रेलवे स्टेशन सैयद राजा के पास सीजन क्लासेज कोचिंग सेंटर के नाम से कई वर्षों से छात्र-छात्राओं के करियर को लेकर शिक्षा प्रदान कर रहा है
संस्थान के दो विद्यार्थी सत्र 2025- 26 में प्रीतेश गुप्ता (90 परसेंटाइल) और राहुल साहनी(87 परसेंटाइल) लाकर प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल किया उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र सहित संस्थान में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इसी प्रकार विगत् वर्ष सत्र 2024 -25 में भी अंशु यादव 80 परसेंटाइल लाकर आईआईटी जेईई मेंस 2025 में NDA (SSB )में सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है
इस प्रकार की उपलब्धि से कोचिंग संस्थान और विद्यार्थियों के गांव और घर में खुशियां और हर्ष व्याप्त है बच्चों की इस सफलता पर संस्था के प्रबंधक रविंद्र शंकर सिंह सहित शिक्षकों ने मिष्ठान्न खिलाकर उन्हें आशीर्वाद देकर उत्साहवर्धन किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र शंकर सिंह ने बताया कि अभिभावकों और बच्चों की बोर्ड के साथ-साथ इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी के लिए अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है संस्थान द्वारा बच्चों के उच्च स्तरीय प्रवेश को लेकर पूरी तरह से समर्पित है न्यूनतम फीस में गरीब परिवार के बच्चे इस संस्थान में प्रवेश लेकर अपने करियर को प्राप्त कर सकते हैं
उत्साह वर्धन कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सुनील कुमार सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र शंकर सिंह और कोचिंग के संचालक अभय कुमार अग्रहरी और अन्य शिक्षक तथा दर्जनों विद्यार्थी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498