चंदौली चकिया उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि की घोषणा के उपरांत क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये तथा अनुदेशकों का मानदेय 17,000 रुपये किए जाने की घोषणा पर शिक्षा मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह को शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधि मंडल ने मिठाई खिलाकर, माला व अंगवस्त्रम भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षा मित्रों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों शिक्षा मित्रों को राहत मिली है और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओपी सिंह, जिला संगठन मंत्री नर्वदेश्वर मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शहाबगंज मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष चकिया लालजी राम, शिक्षक नेता अजय सिंह, दीनदयाल, सुमित कुशवाहा, रमेश प्रजापति, नीतू सिंह, जामवंत मौर्य, कन्हैया गुप्ता, मकसूदन सहित अनेक शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक स्वर में सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी शिक्षामित्रों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 17
Users This Year : 24246
Total Users : 36839
Views Today : 55
Total views : 72429