सोनभद्र
सोनभद्र के नगवा ब्लॉक में ऐसा राजनीतिक शंखनाद हुआ जिसने पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला मोर्चा, पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित विशाल महिला सभा और सदस्यता अभियान की शुरुआत ने साफ संकेत दे दिया है। कि 2027 का चुनाव अब महिला शक्ति के नाम होने जा रहा है।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय ने मंच से ऐलान किया कि “2027 में उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी।” उनके इस बयान के साथ ही सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की 50 प्रतिशत महिला वोटर अब निर्णायक भूमिका निभाएंगी और जहां महिला सम्मान होगा, वहीं सरकार बनेगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन सोनभद्र महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूपमती पासवान के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया और कहा कि हर बूथ पर सशक्त महिला मोर्चा खड़ा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं डॉ. प्रीति उपाध्याय ने कहा कि अब समय आ गया है। जब महिलाएं सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि नीति निर्धारक बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के हक और सम्मान की आवाज नगवा से उठकर सीधे उत्तर प्रदेश विधानसभा तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम में मिर्जापुर मंडल प्रभारी व प्रधान महासचिव सीमा सिंह सह संयोजिका के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा गीता पासवान, लक्ष्मी पासवान, रिया चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सदस्यता लेकर संगठन को और मजबूत किया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। कि नगवा से शुरू हुआ यह महिला सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में पूर्वांचल की सियासत का गणित बदल सकता है। महिला मोर्चा की इस आक्रामक रणनीति से अन्य राजनीतिक दलों में बेचैनी साफ देखी जा रही है।
नगवा की इस सभा ने यह संदेश दे दिया है। कि 2027 की जंग अब महिला शक्ति के नाम होगी और इस हुंकार ने प्रदेश की राजनीति में नई खलबली मचा दी है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 93
Users This Year : 17406
Total Users : 29999
Views Today : 196
Total views : 59476