
लखनऊ सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा आत्मनिर्भरता, जनजागरूकता अभियान और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत मंथन हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से श्री एस.के. सिंह (पूर्व उप महाप्रबंधक, कृभको लखनऊ), ई. प्रकाश पांडेय (संस्थापक, तेजस्वी संगठन), अधिवक्ता सौरभ सिंह यादव (प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी युवा समिति), वी एंड पी सोलर के प्रबंध निदेशक परून यादव, विनीत त्रिवेदी, राकेश कुमार, तेजस्वी किसान मार्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु चतुर्वेदी, वैभव, आलोक एवं राहुल सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों को निःशुल्क/सब्सिडी आधारित सोलर रूफटॉप सुविधा प्रदान कर बिजली बिल में राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्थापना तथा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने पर बल दिया गया।
ई. प्रकाश पांडेय ने कहा कि तेजस्वी संगठन और तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ उठा सकें। साथ ही एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर ग्रामीण युवाओं को सोलर इंस्टॉलेशन एवं मेंटेनेंस कार्य में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सौर ऊर्जा को जनआंदोलन का रूप देकर उत्तर प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 46
Users This Year : 24396
Total Users : 36989
Views Today : 95
Total views : 72728