राजातालाब।
संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील स्थित सभागार में उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार ने क्षेत्र के आए हुए लोगों सड़क, नाली, खड़जा, चकरोड एवं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा,खतौनी में नाम शुद्ध करने तथा मेड़बंदी को लेकर तमाम शिकायतें आई। उप जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनकर तुरंत समाधान का निर्देश दिया।ढढोररपुर की हीरावती देवी ने अपनी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला उठाया जबकि दलपत्तीपुर के रामकिशन ने खतौनी में नाम चढ़ाए जाने की मांग की।
मेहंदीगंज की सुलेखा ने भी अपने भूमि में अतिक्रमण का मामला उठाया।बरकी के विद्याधर पांडेय ने चक के बीचो-बीच से गांव के कुछ लोगों के द्वारा रास्ता ले जाने की जिद करने की बात उठाई।उन्होंने कहा कि उनकी भूमि के बीचो-बीच गांव के कुछ लोग रास्ता बनवाना चाहते हैं।जबकि भूमि के पैमाइश के लिए उन्होंने दरख्वास्त दिया है और वह अभी विचाराधीन है। समाधान दिवस पर सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, तहसीलदार शालिनी सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सुरेंद्र सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव सहित सभी विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24239
Total Users : 36832
Views Today : 18
Total views : 72392