पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-63/2026 धारा 137(2) बी०एन०एस० व बढोत्तरी धारा 87/65(1) बी0एन0एस0 व 4(2) पॉक्सो एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अपहृता/पीडिता को सकुशल बरामद करते हुए,
प्रकाश में आये अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र स्व० सुरेश निवासी मार थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत को दिनांक-20.02.2026 को समय करीब 13.00 बजे बिलसंडा मार चौराहा थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-17/02/2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने स्वयं की लड़की उम्र करीब 14 वर्ष के घर से स्कूल के लिए सुबह निकलने और शाम तक घर न लौटने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह में सुसंगत धाराओं में अभयोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० योगेन्द्र यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पंकज कुमार पुत्र स्व० सुरेश निवासी मार थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत, उम्र 21 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 14 वर्ष बरामद।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
बिलसंडा मार चौराहा थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत से, दिनांक-20.02.2026 को समय करीब 13.00 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-0063/2026 धारा 137(2)/87/65 (1) बी०एन० एस० व 4(2) पॉक्सो एक्ट थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 योगेन्द्र यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी
2. हे0का0 सियाराम थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0का0 अनुकृति थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510