चन्दौली दहेज हत्या के गंभीर माम ले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को थाना चकिया पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मु0अ0स0-37/2026 से संबंधित अभियुक्त शनि कुमार मौर्य पुत्र रामसुमेर मौर्य, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 85/80(2)/103(1) बीएनएस, ¾ डी.पी. एक्ट एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, थाना चकिया
उ0नि0 अवधेश यादव, थाना चकिया
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला उत्पीड़न व दहेज जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










Users Today : 7
Users This Year : 10665
Total Users : 23258
Views Today : 8
Total views : 45669