प्रदेश में करीब 3.90 करोड़ छात्र-छात्राओं का अनिवार्य आधार बायोमीट्रिक अपडेट लंबित है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) इन विद्यार्थियों का आधार अपडेट कराने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। यदि समय पर आधार अपडेट नहीं कराया गया तो छात्रों को पढ़ाई से संबंधित कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पांच वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर आधार का बायोमीट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। प्रदेश के लगभग 2.65 लाख स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से करीब 3.90 करोड़ का आधार अपडेट अभी बाकी है। पहले यह संख्या लगभग चार करोड़ थी।
जनवरी माह में 10 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट किया गया है। प्राधिकरण की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट निशुल्क किया जा रहा है। अधिकारियों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि जिनका आधार अपडेट लंबित है, वे शीघ्र नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।










Users Today : 27
Users This Year : 15594
Total Users : 28187
Views Today : 58
Total views : 55966