बलिया।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार थाना गड़वार में पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2025 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में अभियुक्त की तलाश लगातार की जा रही थी।
16 फरवरी को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त जिगनीखास स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास मौजूद है।
घेराबंदी कर दबोचा गया अभियुक्त
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 14:05 बजे अभियुक्त अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
* नाम: अजय प्रताप सिंह
* पिता का नाम: शिवमंगल सिंह
* निवासी: सिहाचवर कलां, थाना गड़वार, जनपद बलिया
अभियोग का विवरण
अभियुक्त के विरुद्ध थाना गड़वार में मु0अ0सं0 229/2025, धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1 उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव
2 कांस्टेबल मानसिंह यादव
3 कांस्टेबल शिवम पटेल
अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। हत्या, लूट, चोरी जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।











Users Today : 140
Users This Year : 23931
Total Users : 36524
Views Today : 303
Total views : 71800