शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी को पत्र लिखकर एक प्रकरण में की गई जांच के आधार पर आगे किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने का आग्रह किया है। पूर्व विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक एवं मंत्री द्वारा मामले की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित तथ्यों के आधार पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (शहर उत्तरी) द्वारा जांच कराई गई।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जांच रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को निराधार एवं तथ्यों से परे पाया गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। हाजी अब्दुल समद अंसारी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जब जांच में आरोप असत्य पाए गए हैं तो इस प्रकरण में अनावश्यक रूप से आगे कार्रवाई जारी न रखी जाए। उन्होंने कहा कि बेवजह की कार्रवाई से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है। पूर्व विधायक ने प्रशासन से संयम बरतते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे










Users Today : 30
Users This Year : 15597
Total Users : 28190
Views Today : 84
Total views : 55992