रोहनिया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर नरउर स्थित बाणासुर मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरियाली फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लोगों को जागरुक करते हुए मुख्य अतिथि जीपीएल अध्यक्ष निखिल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आर जे शशांक,सनी सोनकर एवं जितेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से मंदिर पर आए हुए दर्शनार्थियों को लगभग 2000 फलदार एवं छायादार पौधा वितरण किया।सभी अतिथियों ने हरियाली फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
हरियाली फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से निरंतर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और अब तक 50,000 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण कर चुकी है।हरियाली फाउंडेशन के संरक्षक महेश प्रसाद ने सभी दर्शनार्थी से पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में आशुतोष मौर्य कोषाध्यक्ष,महेश प्रसाद संरक्षक,सक्रिय सदस्य राज मौर्य,जितेंद्र विश्वकर्मा,सत्यम मौर्य,संतोष,शनि मौर्य, उमेश कुमार,शुभम कुमार, सत्यप्रकाश मौर्य,अनुराग पटेल एवं रामबाबू शामिल रहे।











Users Today : 137
Users This Year : 23928
Total Users : 36521
Views Today : 300
Total views : 71797