वाराणसी।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने रामेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश के सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष पाठक के साथ मंदिर के महंत अनूप त्रिपाठी अन्नू, पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी के गौरव पांडे, पवन मिश्रा,अरुण मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पाठक ने भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल,पुष्प एवं बिल्वपत्र अर्पित कर किया। उन्होंने देश में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है,
जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर रात्रि जागरण करते हैं तथा शिवालयों में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलित होती है।घनश्याम पाठक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों के मन में राष्ट्रहित और मानव कल्याण की भावना प्रबल होती है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।









Users Today : 13
Users This Year : 15580
Total Users : 28173
Views Today : 15
Total views : 55923