कुसरना गांव में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस को बिना सूचना दिए रातों-रात अंतिम संस्कार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव निवासी प्रिंस सिंह (30) पुत्र अरविंद सिंह ने बीती रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घर में चीख-पुकार गूंज उठी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिना पुलिस जांच के किए गए अंतिम संस्कार को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

मृतक अपने पीछे पत्नी और मात्र 5 वर्ष की मासूम बेटी को छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मासूम बेटी बार-बार अपने पिता को पुकारती रही। यह दर्दनाक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

घटना किन परिस्थितियों में हुई, युवक ने यह कदम क्यों उठाया — इसका अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। वहीं पुलिस को सूचना न दिए जाने और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर क्षेत्र में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस को सूचना दी जाती तो मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकता था। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चा और रहस्य का माहौल बना हुआ है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई