पिंडरा-वाराणसी
पिंडरा बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग और गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर पिंडरा में खाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
खाद्य टीम ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में कई दुकानों की बारीकी से जांच की।छापेमारी के दौरान टीम ने गैस रिफिलिंग के उपकरण, छोटे सिलेंडर या अवैध गैस बिक्री से संबंधित कोई भी सामग्री नहीं पाई। हालांकि, अधिकारियों ने दुकानों पर मौजूद व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की गहन जांच की और दुकानदारों से पूछताछ भी की।
दुकानदारों को दी गई कड़ी चेतावनी
खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर शुक्ला ने बताया कि भले ही किसी दुकान पर अवैध रिफिलिंग का सामान नहीं मिला, लेकिन कुछ दुकानों पर संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है।
उन्हें साफ निर्देश दिया गया कि यदि कोई दुकानदार गैस सिलेंडर रिफिलिंग या अवैध गैस बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतों के बाद बढ़ी निगरानी
क्षेत्र में लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इससे न केवल सुरक्षा का खतरा बढ़ता है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सघन जांच का निर्णय लिया।
खाद्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील भी की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध गैस रिफिलिंग दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध गैस कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।











Users Today : 33
Users This Year : 6273
Total Users : 18866
Views Today : 73
Total views : 37298