रोहनिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी अंतर्गत खुशीपुर गांव स्थित एक लॉज में बुधवार की शाम को सोनभद्र निवासी 20 वर्षीय अस्मित सिंह नामक बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी सोनभद्र का मूल निवासी सत्येंद्र सिंह का बेटा अश्वित सिंह खुशीपुर स्थित एसएमएस कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ाई करता था जो खुशीपुर गांव में ही गुड्डन श्रीवास्तव के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था।
शाम को कमरा के न खुलने पर मकान मालकिन पूनम श्रीवास्तव ने बाहर से दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा तथा थाना प्रभारी राजू सिंह ने मकान के दरवाजा को तोड़कर मृतक की शव को अपने कब्जे में लिया और मृतक के परिजन को फोन के माध्यम से घटना के बारे में सूचना दिया।








Users Today : 63
Users This Year : 24143
Total Users : 36736
Views Today : 177
Total views : 72260