चहनियां/चंदौली
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मा.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशन में ब्लाक स्तरीय प्री.मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया । शिविर में स्वास्थ्य,शिक्षा,पंचायत आदि पचीस प्रकार के लगे स्टालों का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज डॉ. इंदु रानी ने किया । वही सभागार में लोगो को सम्बोधित किया ।
ब्लाक सभागार में डॉ. इंदु रानी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आम जनता की समस्यायों का समाधान उनके नजदीक जाकर करना है । ताकि लोगो को चक्कर लगाना न पड़े । इसमे निर्धन वर्ग,दिव्यांगजनो,बच्चो,स्त्रियों,श्रमिको,अनुसूचित जाति,जनजाति आदि लाभार्थियों के लिए सरकार के विभिन्न,विभाग द्वारा प्रचलित जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वन में लाभ लेंगे । विधिक सेवा के लिए पहले हर तहसील में ब्लाक मुख्यालय से दूरस्थ पांच गांव चुना जायेगा ।
इसके बाद हर ब्लाक के पांच गांवो को चुना जायेगा। तहसील के मझीलेपुर, जमालपुर ,टाण्डा कला का चयन किया गया है । वहां सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में विकास कार्यो को देखकर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इस गांव एक अलग बिधिक सेवा के लिए कार्यालय खोला जाय । 22 फरवरी को पालटेक्निक चन्दौली में बृहद रूप से आयोजित किया जायेगा । जिसमे परिवारवाद एवं समस्यायों का निस्तारण किया जायेगा ।
इस दौरान अमित कुमार दूबे,खण्ड विकास अधिकारी राजेश नायक,प्रभारी चिकित्साअधिकारी डा. रितेश कुमार,पशु चिकित्साअधिकारी मधुशर अली,एडियो ग्राम विकास नित्यानन्द सिंह,एडियो पंचायत राजेश सिंह,प्रधान आशुतोष कुमार सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव,जागृति यादव आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 86
Users This Year : 24166
Total Users : 36759
Views Today : 206
Total views : 72289