मीरजापुर 07 फरवरी 2026– शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आए हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष मौके पर प्राप्त 85 प्रार्थना पत्रो में से 07 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने राजस्व व पुलिस की तीन संयुक्त टीमो का गठन करते हुए मौके पर भेजकर दोनो पक्षो की उपस्थिति में प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो कड़ी कार्यवाही सम्बन्धित के विरूद्ध की जाएगी अतएव प्रार्थना पत्रो के निस्तारण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 व जन शिकायतो के निस्तारण के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में यथा- तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 82 प्रार्थना पत्रो में से 02 का निस्तारण, तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 76 प्रार्थना पत्रो में से 05 का निस्तारण एवं तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 113 प्रार्थना पत्रो में से 15 का निस्तारण किया गया।
तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धरमजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 1
Users This Year : 6241
Total Users : 18834
Views Today : 1
Total views : 37226