वाराणसी गंगा निर्मलता के लिए नित्य प्रति प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने टी – 20 विश्व कप क्रिकेट में अमेरिकी टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारकर मां से कामना की। शनिवार की सुबह भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे ने आमजन के साथ टी – 20 विश्व कप में भारत की जीत के लिए शंखनाद किया और भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा – हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम टी – 20 विश्व कप में अजेय रहे ।
अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाए मां गंगा से प्रार्थना की है। क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है।
आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, अंशिका मौर्या , सिमरन गुप्ता, आकाश कश्यप, मनीष चौबे , विनोद बराडे, काजल गुप्ता सहित नागरिकगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 3
Users This Year : 18067
Total Users : 30660
Views Today : 3
Total views : 60880