काशी l* गुरु रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण जी महाराज द्वारा सामाजिक समरसता हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्य हेतु आगामी 14 फरवरी को उन्हें *”पूजनीय श्री गुरु जी पुरस्कार”* प्रदान किया जाएगा l पुणे में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा l पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए की राशि , प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा l कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र लेकर जन कल्याण समिति,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,महाराष्ट्र प्रांत के उपाध्यक्ष विश्वनाथ जालनापूरकर जी एवं निधि प्रमुख प्रमोद क्षीरसागर जी ने भारत भूषण जी को सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पर उन्हें निमंत्रित किया l उनके साथ काशी प्रांत के सहप्रांत कार्यवाह प्रो राकेश तिवारी एवं काशी विभाग के विभाग कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे l विश्वनाथ जी ने बताया कि 1972 में महाराष्ट्र में आए अकाल में लोगों की सेवा हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनकल्याण समिति की स्थापना हुई l वर्तमान में इस समिति के चार रक्त बैंक एक अस्पताल एवं कई अन्य सेवा कार्य चल रहे हैं इस समिति ने 20000 के लगभग सेवा कार्य संघ की अनुषांगिक संगठन सेवा भारती को सौंपा है l 1996 से आयोजित *पूजनीय श्री गुरुजी पुरस्कार* में कृषि, अनुसंधान एवं समाज प्रबोधन के संदर्भ में काम करने वाले विशिष्ट लोगों को प्रतिवर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता है l इस वर्ष सामाजिक समरसता हेतु महंत भारत भूषण जी का चयन किया गया l










Users Today : 55
Users This Year : 18026
Total Users : 30619
Views Today : 162
Total views : 60828