चंदौली धानापुर
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने बुधवार को नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय से शुरू होकर धानापुर थाना चौराहे तक गई।
रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने कस्बा के लोगों से नशा मुक्त समाज और देश बनाने के लिए नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने पूरे कस्बे में भ्रमण किया और नशा मुक्ति के नारे लगाए।
स्वयंसेवकों में नाजिया निशा, शालिनी सिंह, अंजनी और संजना पटेल ने “हम सबका ये अभियान है, नशा मुक्ति पैगाम है” गीत गाकर लोगों में जागरूकता फैलाई। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
स्वयंसेवकों ने बताया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी नष्ट कर देता है।
उन्होंने आमजन को गुटखा, तंबाकू, खैनी, पान मसाला, शराब, बीड़ी-सिगरेट, कोकीन और अन्य नशीले ड्रग्स जैसे सभी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने और उनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को कम करने और नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।










Users Today : 55
Users This Year : 18026
Total Users : 30619
Views Today : 162
Total views : 60828