मिर्ज़ापुर
जनपद में कृषि और महिला स्वावलंबन को नई ऊंचाई पर ले जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर ने सीखड़ स्थित नवचेतना एफपीओ (Navchetna FPO) का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जागृति स्वयं सहायता समूह (SHG) और नवचेतना के समन्वय से स्थापित एक आधुनिक मिल्क आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया।
किसानों को मिली कोल्ड स्टोरेज की सौगात
जिलाधिकारी द्वारा केंद्र पर 5 मीट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज का भी लोकार्पण किया गया। इस कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से टमाटर और मिर्च जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों की ‘शेल्फ लाइफ’ (भंडारण क्षमता) बढ़ जाएगी, जिससे किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगे। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिला उद्यान अधिकारी (DHO) के सहयोग से निर्मित यह कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा।
स्वयं सहायता समूह की दीदियों का उत्साह बढ़ाया।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376