बलिया।
लेखपाल भर्ती में अनुसूचित जनजाति हेतु 160 सीट व पुलिस भर्ती में एसटी हेतु 647 सीटे आरक्षित हैं। लेखपाल भर्ती आवेदन अंतिम तिथि 28 जनवरी व पुलिस भर्ती आवेदन अंतिम तिथि 30 जनवरी बीत गयी। गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने की आस में कई गोंड छात्र नौजवान अपने गोंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आनलाईन आवेदन की हार्ड कापी के साथ 30 जनवरी 2026 को भी बलिया सदर माडल तहसील पर बैठे रहे लेकिन बलिया सदर तहसील प्रशासन द्वारा नहीं जारी किया गया उनका गोंड जाति प्रमाण पत्र जिसकी वजह से कई गोंड छात्र नौजवान लेखपाल भर्ती व पुलिस भर्ती आवेदन करने से वंचित रह गये
जबकि इनके पूर्वजों के भू राजस्व अभिलेखों 1356 व 1359 फसली में स्पष्ट रूप से गोंड़ अंकित हैं। उनका कहना हैं कि उनके परिवार में पूर्व में दादा, पिता व भाई का गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र इसी बलिया सदर तहसील से जारी हुआ है। अभी वर्तमान में बलिया सदर तहसील से सैकड़ों की संख्या में गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी भी हुआ है तो फिर हम आवेदकों का गोंड जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं जारी किया जा रहा हैं।
लेखपाल व पुलिस भर्ती आवेदन करने से वंचित गोंड नौजवानों ने कहा कि बलिया सदर तहसील प्रशासन द्वारा उनका जाति प्रमाण पत्र जारी न कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान व शासनादेश तथा जिलाधिकारी महोदय के आदेश निर्देश की भी घोर अवमानना की जा रही है। गोंड छात्र नौजवानों ने आगे कहा कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में लेखपाल, पुलिस भर्ती आवेदन करने से तो वंचित हो गये। अभी और भी कई सरकारी विभागों की भर्ती के वांट निकलने वाले हैं। इसलिये गोंड जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिये उनका प्रयास आन्दोलन लगातार जारी रहेगा










Users Today : 22
Users This Year : 11443
Total Users : 24036
Views Today : 35
Total views : 47115