स्मार्ट मीटर व डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। विद्युत वितरण खंड बरईपुर, वाराणसी द्वारा सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 02 फरवरी 2026 से एक विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान उन उपभोक्ताओं के लिए संचालित किया जाएगा, जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

अभियान के अंतर्गत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में रिचार्ज कराना, एडवांस बिल भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में UPPCL Smart App डाउनलोड कराना, सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने हेतु प्रेरित करना शामिल है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध भुगतान व्यवस्था से जोड़ना है।

इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल वाराणसी के निर्देशन में अधिशासी अभियंता द्वारा उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं एवं लाइनमैनों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट मीटर संचालन, मोबाइल ऐप का उपयोग, उपभोक्ता संवाद कौशल तथा डिजिटल भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग करें और समय पर बिजली बिल का भुगतान कर विभागीय प्रयासों को सफल बनाएं।

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई