पत्रकार प्रेस क्लब भदोही इकाई का आई कार्ड वितरण सम्मान समारोह सकुशल संपन्न

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही। जिले के ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत के सभागार में रविवार को पत्रकार प्रेस क्लब भदोही की ओर से आईकार्ड वितरण सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे। पाठक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रदेश के कोने-कोने में कलमकारों का दर्द गहराता जा रहा है।

लोकतंत्र का प्रहरी कहे जाने वाले पत्रकार सबसे असुरक्षित और उपेक्षित वर्ग बन गए हैं। जिनकी कलम से भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होता है। जिनकी आवाज से जनता को न्याय मिलता है। वही पत्रकार आज अपनों के बीच अकेला और असहाय महसूस कर रहा है। पाठक ने कहा कि पत्रकारों की सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि जब वे सच्चाई को सामने लाते हैं, तो उन पर झूठे मुकदमे लाद दिए जाते हैं। कोई घोटाला उजागर किया तो पुलिस और प्रशासन की सह पर घोर प्रताड़नाएं शुरू कर दी जाती हैं।

पाठक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गलत को गलत और सही को सही कहने का साहस ही सच्ची पत्रकारिता की पहचान होती है। समाज सुधार से लेकर आज़ादी की लड़ाई तक पत्रकारों ने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज के समय में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है। पत्रकार प्रेस क्लब इस सम्मेलन के माध्यम से निर्भीक कलम और निष्पक्ष दृष्टि के साथ जनहितैषी पत्रकारिता को अपना संकल्प मानते हुए अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर खड़ा है।

सच को सामने लाना और समाज की आवाज़ बनना ही इसकी पहचान है। यही पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताक़त है। समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश सलाहकार सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री अनीश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष विंध्याचल राहुल सिंह,मंडल महासचिव राजेश मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा,जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे,जिला महासचिव विष्णु दुबे,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सरोज,जिला संयोजक आशीष सोनी,उमेश दुबे जिला संगठन मंत्री,जिला सचिव विकास मिश्रा,तहसील अध्यक्ष औराई आनंद तिवारी, तहसील अध्यक्ष भदोही पंकज बिंद,उमेश पाण्डेय,सुभाष सिंह,अरुण मिश्रा,मेराज,राजकुमार गौतम,कमलेश, विजय प्रताप सिंह,विकास पाण्डेय,राधेकृष्ण तिवारी, रोशनी मल्होत्रा,अरूण मिश्रा,मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई