शहाबगंज (चंदौली) के सिहोरिया (सुबंथा) स्थित KSG अरबी स्कूल एवं मदरसा खलीलिया साबिरिया ग़ौसुल उलूम परिसर में आज रविवार को इब्तिदा वार्षिक समारोह (जलसा) और दस्तार-ए-हिफ्ज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा।
इस समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य इसरार अहमद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, साइबर सेल, यूपी पुलिस चंदौली से मिर्ज़ा रिज़वान बेग विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। समाजसेवी इब्राहिम सेठ मेहमान-ए-ख़ुशी के रूप में शिरकत करेंगे।
विद्यालय एवं मदरसा प्रबंधन के अनुसार, समारोह के दौरान छात्रों द्वारा शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके साथ ही हिफ्ज़-ए-क़ुरआन पूर्ण करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर छात्रों, विद्यालय व मदरसा परिवार के साथ-साथ ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में उत्सुकता है। आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।











Users Today : 108
Users This Year : 24337
Total Users : 36930
Views Today : 243
Total views : 72617