थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन से 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-) बरामद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 30.01.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो कार अवैध अंग्रेजी शराब लादकर बिहार राज्य की ओर ले जाने की तैयारी में खलिया की बौली, कनियर नारायनपुर के पास खड़ी है। वाहन में निलेश यादव पुत्र माधव यादव, निवासी कुम्भापुर, बड़ागाँव, वाराणसी तथा शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ पुत्र रामजी सेठ, निवासी बड़ागाँव, थाना बड़ागाँव, वाराणसी मौजूद हैं।

उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बड़ागांव पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वाहन को घेरकर चेक किया गया तो उसमें से कुल 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन में मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बरामद वाहन एवं अवैध शराब को कब्जे पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जांच के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP65ED4748 पाया गया। ई-चालान ऐप से सत्यापन करने पर वाहन Mahindra Scorpio (काला रंग) पाया गया, जिसके स्वामी का नाम संदीप कुमार खरवार पुत्र बब्बन खरवार, निवासी प्लॉट नं. 701, भीटी, रामनगर, वाराणसी है। वाहन की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन तथा Mobile World, Gilat Bazar, Varanasi की खरीद रसीद (दिनांक 29.01.2026, मूल्य ₹1400, ग्राहक नाम – निलेश यादव) बरामद हुई। पूर्व में निलेश यादव के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जो वर्तमान में थाना स्थानीय से जिलाबदर है।

बरामदगी का विवरण
कुल 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब(अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-) बरामद —

* 8PM Special Blend Scotch Whisky – 38 पेटियाँ, प्रत्येक में 48 टेट्रा पैक (180 ml), कुल 1824 टेट्रा पैक
* Royal Stag Superior Whisky (750 ml) – 12 पेटियाँ, प्रत्येक में 12 बोतल, कुल 144 बोतल
* Royal Challenger Premium Whisky (750 ml) – 3 पेटियाँ, प्रत्येक में 12 बोतल, कुल 36 बोतल
* Moon Walk Orange Vodka (180 ml) – 1 पेटी, 48 टेट्रा पैक
* Bunty Cranberry Vodka (180 ml) – 1 पेटी, 48 टेट्रा पैक
* Royal Stag Whisky (375 ml) – 8 पेटियाँ, प्रत्येक में 24 बोतल, कुल 192 बोतल
* Royal Challenge Whisky (375 ml) – 2 पेटियाँ, प्रत्येक में 24 बोतल, कुल 48 बोतल

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 0043/2026 धारा 60/63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी

फरार वांछित अभियुक्तगण एवं उनका अपराधिक इतिहास
1. निलेश यादव पुत्र माधव यादव, निवासी कुम्भापुर, बड़ागाँव, वाराणसी
2. शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ पुत्र रामजी सेठ, निवासी बड़ागाँव, थाना बड़ागाँव, वाराणसी

अपराधिक इतिहास – शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ

* मु0अ0सं0 91/2019 धारा 272/34/419/420/467/468/471/487 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 92/2019 धारा 272/419/420/467/468 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 149/2019 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 483/2020 धारा 419/420/504/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 560/2020 धारा 323/504/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 230/2020 धारा 323/504/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 335/2018 धारा 323/504/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 471/2016 धारा 307/325/323/504/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 637/2019 धारा 406/419/420/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 230/2021 धारा 188 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 41/2022 धारा 147/148/504/364/506/379 भादवि, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 0179/2022 धारा 323/504/506 भादवि, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी
* मु0अ0सं0 185/2006 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
* मु0अ0सं0 178/2006 धारा 302 भादवि, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
* मु0अ0सं0 34/2018 धारा 419/420 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम, थाना अदलहाट, मिर्जापुर
* मु0अ0सं0 552/2018 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
* मु0अ0सं0 625/2019 धारा 323/504/506/452/352 भादवि, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
* मु0अ0सं0 135/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 10 गुंडा अधिनियम, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
* मु0अ0सं0 43/2026 धारा 60/63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागाँव, वाराणसी

अपराधिक इतिहास – निलेश यादव
* मु0अ0सं0 41/2022 धारा 147/504/506 भादवि, थाना रामनगर, वाराणसी
* मु0अ0सं0 179/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना रामनगर, वाराणसी
* मु0अ0सं0 131/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 392/411 भादवि, थाना रामनगर, वाराणसी
* मु0अ0सं0 238/2022 धारा 411/420/467/468/471 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम, थाना कपसेठी, वाराणसी
* मु0अ0सं0 18/2024 धारा 323/504/506 भादवि, थाना बड़ागाँव, वाराणसी
* मु0अ0सं0 0043/2026 धारा 60/63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागाँव, वाराणसी

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई