आवेदक अश्वनी कुमार सिंह निवासी आर्यकन्या रोड़ वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 13.07.2025 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107250076712 प्राप्त हुआ था । आवेदक द्वारा बताया गया कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा ईट देने को कहा और यूपीआई के माध्यम से 70000/-रुपया ट्रान्सफर करा लिया गया था । बाद में पता चला वह फ्राड था तो मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 29.01.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 70000/-रुपया मे से 50000/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर
1. उ0नि0 दयाशंकर ओझाथानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर।
2. म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर।











Users Today : 79
Users This Year : 17863
Total Users : 30456
Views Today : 159
Total views : 60414