डीडीयू नगर
रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने मैथ रेस, फ्रॉग रेस, फर्राटा दौड़, सुई धागा दौड़, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में अपने दमखम का परिचय दिया। विभिन्न वर्गों में सम्पन्न हुई प्रतियोगिताओं के बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अशोका हाउस की साक्षी यादव प्रथम और रमन हाउस की आंचल तिवारी द्वितीय रही। बालक वर्ग में आर्यन त्यागी प्रथम, आरफीन खान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर रिले रेस में रमन हाउस प्रथम अशोका हाउस द्वितीय रहा।
वही बालक वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम और रमन हाउस द्वितीय रहा। कबड्डी में बालक वर्ग में टैगोर हाउस विजेता, अशोका हाउस उपजेता रहा। जबकि बालिका वर्ग में रमन हाउस विजेता और अशोका हाउस उपजेता रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग में अशोका हाउस विजेता और टैगोर हाउस उपजेता रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में रमन हाउस विजेता और शिवजी उपजेता रहा। खो-खो बालक वर्ग में शिवाजी हाउस प्रथम और रमन हाउस द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में टैगोर हाउस विजेता और रमन हाउस उपजेता रहा। रस्साकशी बालक वर्ग में शिवाजी हाउस विजेता और अशोका हाउस उपजेता रहा। बालिका वर्ग में अशोका हाउस प्रथम और रमन हाउस द्वितीय रहा।
इस दौरान प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में सामाजिक सहभागिता व आत्मानुशासन का विकास होता है। वही प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इसलिए उनका बौद्धिक व शारीरिक विकास जरूरी है। जिसके लिए खेलकूद आवश्यक है।
इस मौके पर कृष्णकांत यादव, पुष्पा उपाध्याय, सुमन कुमारी आदि मौजूद रहे।










Users Today : 57
Users This Year : 6297
Total Users : 18890
Views Today : 124
Total views : 37349