चंदौली–
उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति” फेज-5.0 के विशेष अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करना है।
सुरक्षा और संवाद : जनपद के विभिन्न चौराहों, गाँवों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘शक्ति दीदी’ एवं थाना स्तर की टीमों ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी: महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया।
विधिक अधिकारों का बोध: कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (जैसे कन्या सुमंगला योजना) की जानकारी दी गई।
ग्राम चौपाल: ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया गया।

स्कूल एवं कॉलेजों में जागरूकता: बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और छेड़खानी जैसी घटनाओं के विरुद्ध मुखर होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्वावलम्बन का संदेश: महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं के बारे में प्रेरित किया गया।
चन्दौली पुलिस का संदेश: “मिशन शक्ति फेज-5.0 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भरने का एक संकल्प है। चन्दौली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर थाने पर ‘मिशन शक्ति केन्द्र’ के माध्यम से उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।”











Users Today : 13
Users This Year : 11248
Total Users : 23841
Views Today : 17
Total views : 46710