चन्दौली डीडीयू नगर
जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में चंदौली जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा अलीनगर सकलडीहा मोड़ स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल परिसर में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, सनबीम स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, नन्द बॉक्सिंग एकेडमी, नगर पालिका टीम, केवी सहित विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से कुल 68 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरपीएफ पीडीडीयू जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत एवं विशिष्ट अतिथियों में जिला बॉक्सिंग संघ की अध्यक्ष विनता अग्रहरी, चंदौली शूटिंगबॉल संघ के जिला अध्यक्ष सतीश जिंदल, ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ की उपाध्यक्ष शालिनी सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हाथ मिलवाकर मुकाबलों का शुभारंभ कराया।
चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार नन्दजी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका प्रताप नारायण चौबे एवं शालिनी जायसवाल ने निभाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक अंकित , रोहित यादव,अनिल मौर्य,प्रकाश मंडल एवं तापसी मंडल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रियांश, खुशी, रुद्र, ऋतिका, कुसुम, दीपिका, कार्तिक, अदिति, रूजदा, नूरहसन एवं इशू ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं तान्या, काव्या, अनन्या, अंजली, सूर्यांश, प्रीतम, स्वाति एवं सृष्टि ने सिल्वर मेडल जबकि अनुराधा, आरोही, अमृत, अलका, आयुष, अनुजा, शिवा, संस्कृति, अश्विन एवं आदर्श ने अपने-अपने भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।










Users Today : 70
Users This Year : 6310
Total Users : 18903
Views Today : 142
Total views : 37367