कवि गोष्ठी का आयोजन कर चेयरमैन अवॉर्ड का किया वितरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के ऐतिहासिक घंटाघर में कवि गोष्ठी और चेयरमैन अवॉर्ड वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, साथ ईओ नगर पालिका भी मौजूद रहे। जहा उन्होंने मां विंध्यवासिनी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कवि गोष्ठी मीरजापुर के विभिन्न कवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और देशभक्ति से ओत-प्रोत काव्य पाठ के माध्यम से जनमानस को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर किया। कवियों की ओजपूर्ण वाणी एवं प्रेरणादायी पंक्तियों ने उपस्थित श्रोताओं में देशभक्ति का नया उत्साह भर दिया।नगर पालिका अध्यक्ष की सुपुत्री कीर्ति केशरी द्वारा भी देश भक्ति कविताओं का पाठ किया।नपाध्यक्ष ने भी “मेरा देश, मेरी माटी का देश भक्ति गीत भी गाया।

कार्यक्रम के दौरान नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों को अध्यक्ष अवार्ड प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, कला, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों तथा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

सौरभ सिंह, हिमांशु कसेरा, रोहित जैन, वैष्णवी मोदनवाल, मुस्कान, यशिका श्रीवास्तव, पूर्णिमा गुप्ता, वर्षा गुप्ता, अर्पिता वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, करन श्रीवास्तव, निधि सिंह पटेल, ज्योति यादव, सरस मौर्या, मृत्युंजय सोनकर, लक्ष्य, शौर्य, दिव्यांश गुप्ता, प्रवीण दुबे, मधुरिमा तिवारी सहित कुल ऐसे इक्कीस लोगों को चेयरमैन अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन प्रेरणा, प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम रहा है, कवियों ने अपनी राष्ट्र कविता से सभी का मोह मोया है। इसके साथ ही कई लोगों को चेयरमैन अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

इस मौके पर एडीएम अजय कुमार सिंह, सभासद अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह पटेल, ऋषभ जयसवाल, विनोद यादव, किशन कसेरा, रुपेश यादव, गोवर्धन यादव, किशन गुप्ता उपस्थित रहे।

 


रिपोर्ट – भोलानाथ यादव


 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई