बांदा
विकासखण्ड महुआ अंतर्गत सहेवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के दरवाजे से मुन्ना लाल प्रजापति के मकान तक जलभराव व कीचड़ होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय व एक प्राइवेट विद्यालय के बच्चे कीचड़ से निकलने को मजबूर हैं यह गांव की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है जिससे ज्यादातर लोग बांदा बिसंडा मार्ग में जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं किन्तु रास्ते में जलभराव कीचड़ व गढ्ढे होने की वजह से मोटरसाइकिल आदि से गिरने का खतरा भी बना रहता है

संजय प्रजापति ने बताया कि यह सड़क लगभग साल भर से अपने इसी हालत में है ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब दो चार लोग बाइक के फिसलने पर यहां ना गिरते हों। जिम्मेदार लोगों से बार बार प्रार्थना करने के बाद भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया है
समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गेट से मुन्ना लाल प्रजापति के मकान तक जलभराव व कीचड़ की समस्या लगातार बनी हुई है जिससे बच्चों व राहगीरों सहित मोहल्ले वासियों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है मोहल्ले वासियों के बताने के अनुसार कई बार सम्बंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया है किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है

आज उनके अनुरोध पर मैं यहां आया हूं वास्तव में इस रास्ते की हालत चिंताजनक है मैंने ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा से फोन वार्ता कर जल्द से जल्द सड़क के मरम्मतीकरण का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है इसके साथ ही जल्द ही सम्बन्धित अधिकारियों सहित राजनेताओं को ज्ञापन सौंपकर उक्त आरसीसी सड़क के मरम्मतीकरण की मांग करूंगा।
आपको बताते चलें कि पूर्व में गांव के ही प्राथमिक कन्या पाठशाला के पास भी इसी तरह का जलभराव व कीचड़ था तब समाजसेवी सुमित शुक्ला ने उस विषय को प्रमुखता से अधिकारियों व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सामने रखा तथा विधायक की फटकार के बाद कन्या पाठशाला के पास की आरसीसी सड़क का मरम्मतीकरण किया गया









Users Today : 47
Users This Year : 24397
Total Users : 36990
Views Today : 104
Total views : 72737